Greater Noida में International Trade Show: यूपी की कृषि उपलब्धियों का होगा वैश्विक प्रदर्शन!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 अगस्त 2024): उत्तर प्रदेश सरकार (UP GOVT) एवं इंडिया एक्सपो मार्ट (INDIA EXPO MART) द्वारा 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा (GREATER NOIDA) में एक भव्य इंटरनेशनल ट्रेड शो (INTERNATIONAL TRADE SHOW) आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में कृषि विभाग द्वारा 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि उत्पादों, उपकरणों, बीज और रसायनों के निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इस ट्रेड शो में आगंतुकों (VISITORS) को उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति और तकनीक से परिचित कराया जाएगा। प्रदेश के प्रगतिशील किसान और कंपनियां भी इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश का कृषि प्रतिनिधित्व एक ही मंच पर देखने को मिलेगा।

कृषि विभाग ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है। इस प्रदर्शनी में लगभग दो दर्जन किसान उत्पादक संगठन (FPO) भी हिस्सा लेंगे। इनमें बुलंदशहर, बहराइच, मीरजापुर, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों के एफपीओ शामिल होंगे।

कृषि विभाग ने प्रदर्शनी की सफलता के लिए विभिन्न नोडल अधिकारियों को नामित किया है। ये अधिकारी कृषि, बीज विकास, मंडी परिषद और उर्वरक कंपनियों से समन्वय बनाए रखेंगे। प्रदर्शनी में कई प्रमुख कंपनियां जैसे सिजेंटा, दयाल बायोटेक, इफको, कृभको आदि भी भाग लेंगी। इस बहुक्षेत्रीय आयोजन के लिए तैयारियों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह सक्रिय है।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share