गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी की अहम बैठक, सांसद प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19 मार्च 2024): मंगलवार, 19 मार्च को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव संचालन समिति व एनडीए के लोकदल, निषादराज, सबसपा पार्टी, जदयू आदि घटक दलों की एक बैठक कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

बैठक के संयोजक लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी रहे और अध्यक्षता जिला गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा रहे।

भाजपा प्रत्याशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सभी घटक दलों का आभार प्रकट किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से ही आज देश दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और आज भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद से मंत्री तक मेरी क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद, सहयोग ने बनाया। गौतमबुद्ध नगर में जेवर एयरपोर्ट बनने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। खुर्जा पॉवर प्लांट से क्षेत्र को 24 घण्टे बिजली मिलेगी। इस तरह के एक लाख करोड़ तक कार्य गौतमबुद्ध नगर के संसदीय क्षेत्र में हुए, ये सब जनता के आशीर्वाद रूपी वोट की ताकत के बल पर हुए है।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व से देश एवं प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों का बिना भेदभाव तक पहुंची है। हमारे लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किये है। हम सब कार्यकर्ता जन जन को बताकर वोट माँगेगे।

लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर मोदी के अबकी बार 400 पार के लिये घर घर प्रचार करेंगे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि हमारी सरकारों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम जनता के आशीर्वाद से एक बड़ी जीत होगी।

लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय लोक दल बीजेपी के साथ है और पूरा लोकदल डॉक्टर महेश शर्मा के लिये घर घर जाकर वोट माँगेगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, सेवानन्द शर्मा, अजीत दौला, सत्यपाल शर्मा, सुनील भाटी, अजीत मुखिया, रवि जिन्दल, अभिषेक शर्मा, कर्मवीर आर्य, मनोज भाटी, महेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share