“गांव चलो” अभियान के तहत बीजेपी नेताओं ने आयोजित की कार्यशाला, आगामी रणनीति तय

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 फरवरी 2024): गुरूवार,1 फरवरी को भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर के 11 मंडलों पर भाजपा की “गाँव चलो” अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। दादरी नगर में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को 4 फ़रवरी से 11 तक गाँव-गाँव जाकर वहाँ कम से कम एक दिन का प्रवास करना है। वहाँ की बूथ टोली और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सम्पर्क कर घर-घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही सरकार की उपलब्धि के विषय में गाँव चौपाल लगाने का कार्य करें।

सूरजपुर मंडल में “गांव चलो” अभियान की कार्यशाला सूरजपुर के आर्य समाज मंदिर मे संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील सोनिक ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव आ गया है, संगठन के कार्यों में लगकर गाँव के हर घर तक जाना है। सरकार की उपलब्धि के विषय में सभी को बताना है।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल के प्रभारी हरेंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, और वरिष्ठ नेता मूलचंद प्रधान, लक्ष्मण सिंघल, राजेश शर्मा, सक्ति रावल और सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share