पीएम मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, असुविधा से बचने के लिए पढ़ें पूरी खबर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 जनवरी 2024): गुरूवार, 25 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनपद बुलन्दशहर में एक विशाल जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं जनपद बुलन्दशहर में अतिविशिष्ट महानुभाव का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित होने के चलते कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आकस्मिक स्थिति में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे पर अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जायेगा।

वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नांकित मार्गाें का प्रयोग कर सकते है।

1- चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

2- डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सैक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम0पी0-01 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम0पी0-03 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4- सैक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सैक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

5- जीरो प्वाईंट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले यातायात को परीचौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात कस्बा कासना, सिरसा, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतरकर साबौता अण्डरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

7- परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूजपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सूरजपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिन्डन कट से सैक्टर 151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

9- ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को चरखा गोलचक्कर से सैक्टर 94 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

10- कालिन्दी बॉर्डर से दलित प्रेरणा स्थल पार्किंग तिराहा से डीएनडी/चिल्ला की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 37 से डीएससी मार्ग, एम0पी0-03 मार्ग होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

11- जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग व एलीवेटेड मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

12- रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

13- गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 की ओर से सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

Share