अंगीठी जलाकर सोना पड़ा महंगा, दम घुटने से महिला की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 जनवरी 2024): आप भी ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सोते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी आपकी जान ले सकती है। ऐसा ही एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के एक गांव से सामने आया है। जिसमें कमरे में अंगीठी जलाने से एका-एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसके साथ सोए बच्चे की जान जाते जाते बची।

मिली जानकारी अनुसार ग्रेटर नोएडा के गांव बिरौड़ी गांव में शनिवार को ठंड से बचने के लिए गायत्री नाम की 35 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर अपने 13 वर्षीय बेटे रोहित के साथ सो रही थी। कि तभी रात में अचानक पूरे कमरे में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से जहरीली गैस फैल गई। अंगीठी के जहरीली गैस से दोनों मां-बेटा बेहोश हो गए। महिला का पति सिक्योरिटी गार्ड है। जोकि रात मे ड्यूटी पर गया था। जब महिला का पति सुबह वापस घर लौटा। वो उसने दरवाजा खटखटा लेकिन जब काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तो उसने दरवाजा तोड दिया और जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और बेटा दोनों बेहोश पड़े हैं। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया और वहीं बच्चे की हालत सामान्य है।

दिन प्रतिदिन जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं बढ़ती ठंड से बचने और राहत के लिए लोग अक्सर आग और अंगीठी का सहारा लेते हैं। इसी महीने ठंड से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा में एक झुग्गी झोपड़ी में आग जलाकर सो एक पर परिवार सोया था। कि रात में ठंड से बचने के लिए आग से पूरी झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दूसरा आग से झुलस गया था। साथ ही आसपास कई झुग्गी झोपड़ी की जल गई थी।।

Share