टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (27 दिसंबर 2023): बढ़ते ठंड एवं कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दी गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक बन्द रहेंगे।
बढ़ते ठंड और कोहरे को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां घोषित करने का ऐलान किया है। जारी आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल (प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल) 15 दिनों तक बन्द रहेंगे। आदेश के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे। वहीं 15 जनवरी 2024 से सभी स्कूल खुल जाएंगे।।