ग्रेटर नोएडा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 नवंबर 2023): गुरूवार, 30 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जीरो प्वाइंट ग्रेटर नोएडा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाये और भारत को विकसित बनाने के लिये 2024 चुनाव में जुट जायें।

इस स्वागत के अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी, दीपक भारद्वाज, सेवानंद शर्मा, सत्यपाल शर्मा, रवि जिंदल, सुनील खारी, रिंकु शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, धर्मेंद्र कोरी, गुरुदेव भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया।।

Share