जादू-टोना के चक्कर में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 अक्टूबर 2023): ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां जादू टोने के चलते एक पोते ने अपनी दादी की बहन को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और जिसका इलाज जारी है। घायल महिला अपनी बहन से मिलने उसके घर गई थी। तभी ये हादसा हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार, 29 अक्टूबर को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत समय करीब 6ः30 बजे बती पत्नी लेखी निवासी आनंगपुर हरियाणा उम्र 50 वर्ष अपनी बहन राजकली पत्नी जयराम के घर डेरिन कोट थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मिलने आई थी। बती की बहन राजकली के प्रपोत्र प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए उसका भांजा सतरपाल जिम्स अस्पताल लेकर गया है। घायल महिला की हालत सामान्य है।

आगे पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रीत को शक था कि मेरी दादी की बहन बती हमारे घर के लोगो पर टोटका करती है। इसी शक में प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मार कर घायल कर दिया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

Share