बिसरख पुलिस को मिला मृत व्यक्ति का मेमो, छानबीन में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 अक्टूबर 2023): थाना बिसरख क्षेत्र के अंर्तगत मंगलवार, 23 अक्टूबर को एक व्यक्ति वेद प्रकाश पुत्र शनि राम के शव का मेमो थाना सेक्टर 39 को प्राप्त हुआ। जिसकी सूचना बिसरख पुलिस को दी गई, सूचना प्राप्त होने पर बिसरख पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है। लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई और पुलिस द्वारा मृतक की सही पहचान पता लगाने का प्रयास जारी है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को एक व्यक्ति वेद प्रकाश पुत्र शनि राम निवासी मोदीनगर गाजियाबाद सीएसी बिसरख में भर्ती हुआ। वह गंभीर रूप से घायल था। इसलिए सीएसी बिसरख द्वारा उसे तत्काल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नोएडा रेफर कर दिया है। उसी दिन 18 अक्टूबर की रात में 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई थी। इसकी सहप्रथम सूचना 23 अक्टूबर को थाना सेक्टर 39 को मिली। और थाना सेक्टर 39 ने बिसरख पुलिस को शव का मेमो दिया है। जिसके बाद मृतक के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कारवाई गई। जो मृतक व्यक्ति ने अपना नाम और पता बताया था उसकी अभी तफ्तीश नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने के लिए करवाई की जा रही है।।

Share