रावण द्वारा सीता हरण के बाद व्याकुल हुए रघुराई, अद्भुत एवं मार्मिक प्रस्तुति | श्री रामलीला कमेटी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 अक्टूबर 2023): श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में शनिवार , 21 अक्टूबर का लीला मंचन गणेश वंदना से प्रारम्भ हुआ।अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि लीला में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक STF राजकुमार मिश्रा, योगेन्द्र चौधरी कार्यक्रम के प्रायोजक KP कसाना, दिवाकर विधूड़ी, विवेक हूण, प्रायोजक मनोज गुप्ता ( मोनू ) ने दीप प्रज्वलित किया।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि गणेश वंदना से रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ। श्री राम वनवास जाते समय सीता जी और अनुज भ्राता लक्ष्मण संग चित्रकूट से आगे चलते हैं, और मार्ग में ऋषि अगस्त से उनकी मुलाकात होती है। ऋषि अगस्त उन्हें पंचवटी का मार्ग बताते हैं। तीनों पंचवटी में पहुँचते हैं, पंचवटी में नारद सूर्पनखा संवाद होता है तब सूर्पनखा श्री राम से विवाह करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखती है।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि लक्ष्मण जी द्वारा सूर्पनखा की नाक काटी जाती है। वह खरदूषण के पास जाती है खरदूषण सूर्पनखा के अपमान का बदला लेने आता है। श्री राम व लक्ष्मण से युद्ध होता है और वह मारा जाता है। फिर वह रावण के पास जाती है तब रावण मारीच को मनाकर उसे स्वर्ण मृग के रूप में ले जाता है और स्वयं साधु के वेश में जाकर सीता का हरण कर लेता है। माता सीता की रक्षा को जटायु आता है रावण के हाथों जटायु घायल हो जाता है।

महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि श्री राम सीता के वियोग में रोते बिलखते हैं। वन वन सीता की खोज करते हैं। कभी खग मृग से पूछते हैं, तो कभी पेड़ पौधों से सीता के बारे में पूछते हैं। सीता को खोजते खोजते घायल जटायु से उनकी मुलाकात होती है, जटायु उन्हें बताता है कि रावण सीता का हरण करके ले गया है और जटायु अपने प्राण त्याग देते हैं। जटायु का उद्धार होता है और आरती के साथ रामलीला का समापन होता है।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि आज 22 अक्टूबर की लीला में शबरी उद्धार, राम – सुग्रीव मित्रता , बाली वध , सीता की खोज, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन होगा।।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के के शर्मा, मुकुल गोयल, अमित गोयल, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

Share