गौतमबुद्ध नगर भाजपा के अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने हरी झंडी दिखाकर रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को किया रवाना

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 अक्टूबर 2023): बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक विशाल ऐतिहासिक रैली मथुरा स्थित दीनदयाल धाम में आयोजित हुई। रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने ज़ेवर से हरी झंडी दिखाकर रैली के लिये कार्यकर्ताओं को रवाना किया और जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि रैली में जिला गौतमबुद्ध नगर से भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारो किसान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए सुबह 7 बजे दीनदयाल धाम मथुरा के लिये रवाना हुए।

इस मौके पर किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष चौधरी, चंद्रपाल सिंह, वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, दुष्यंत चौधरी, नीरज गोयल, सतपाल तालान, अशोक शर्मा, उदयवीर चौधरी, रिंकू शर्मा, अमित बोड़की आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share