लडपुरा में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद, बात इतनी बिगड़ गई की पहुंची पुलिस। जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02/09/2023): ग्रेटर नोएडा के एक गांव से बड़ी विवाद की खबर सामने आ रही है। बता दें कि थाना कासना क्षेत्र के गांव लड़पुरा में बीती रात शुक्रवार, 1 सितंबर को गांव में 2 परिवारों के बीच विवाद हो गया। पहले तो विवाद बच्चों में हुआ और देखते ही देखते विवाद बड़ों तक पहुंच गया। विवाद में दोनों पक्ष से 6-7 लोगों को चोट आई है। जिसमें महिला भी शामिल है। वहीं इस घटना के बाद गांव में पुलिस भी पहुंची।

मिली जानकारी के मुताबिक लड़पुरा गांव में स्कूल में पढ़ने वाले 2 परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद एक बच्चे का परिवार शिकायत लेकर दूसरे बच्चे के घर गया। लेकिन दूसरे बच्चे ने परिवार की शिकायत को सुनने के बजाय शिकायत लेकर गए परिवार वालों के साथ बदतमीजी शुरू की और इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद पैदा हो गया। पहले तो विवाद कहासुनी में हुआ फिर मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद में दोनों पक्षों से लगभग 7 लोग घायल हुए जिसमें महिलाएं भी शामिल है।

वहीं इस पूरे मामले पर थाना कासना पुलिस कार्रवाई कर रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेगी। कासना पुलिस का कहना है कि लड़पुरा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद होने की खबर मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवाद को शान्त कराया।।

Share