गौतमबुद्ध नगर में पुलिस अधिकारियों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01/09/2023): भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस और यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन का अनोखा उदाहरण पेश किया है।

बता दें कि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 02 पहिया वाहनो पर जा रही माताओं/बहनों के जीवन रक्षा को देखते हुए उपहार स्वरूप हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया और साथ ही ड्यूटी पर मौजूद यातायात कर्मियों को बहनों ने राखी बांधी।

यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व के दिन ड्यूटी करते हुए मनाया। इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थल पर यातायात कर्मियों को बहनों ने राखी बांधी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने पर यातायात कर्मियों द्वारा उन बहनों और उनके परिवारजनों को सुरक्षा का तौहफा – हेलमेट गिफ्ट स्वरूप प्रदान किया गया और उनको यातायात नियमों के बारे में भी बताया।

मुख्यतः किसान चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर 37 ,सेक्टर 18 पर हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया। इस दौरान लगभग कुछ 80-85 बहनों व उनके साथ उनके परिवारजनों को भी हेलमेट उपहार स्वरूप यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा वितरित किये गये।।

Share