ग्रेटर नोएडा के बाद यूनाइटेड किंगडम में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, खुलेंगे पर्ची

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 जुलाई 2023): बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पूर्ण हो चुका है। ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आए और कथा श्रवण किया। अब ग्रेटर नोएडा के बाद सीधे विदेशों में पर्ची खोलेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

यूनाइटेड किंगडम में सजेगा दिव्य दरबार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कथावाचक और संत हैं। पंडित शास्त्री सिद्धि प्राप्त होने का दावा भी करते हैं और अपने भक्तों एवं अनुयायियों का कष्ट निवारण भी करते हैं। अभी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार ग्रेटर नोएडा में सजा था, अब अगला दरबार ब्रिटेन में सजने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 22-23 जुलाई को ब्रिटेन में दिव्य दरबार सजने वाला है और इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनुयायियों की पर्ची खोलेंगे।।

Share