सीमा से पहले इकरा आईं थी हिंदुस्तान, जानें क्या हुआ उसका आखिरी अंजाम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 जुलाई 2023): अक्सर फिल्मों में आपने सुना होगा कि ‘प्रेम सरहद की बंदिशों को नहीं मानता’ ऐसा ही एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां पाकिस्तान की एक सीमा ने अपने प्रेमी सचिन को पाने के लिए पाकिस्तान और भारत की सभी सीमाएं लांघ गई। सीमा नेपाल के रास्ते भारत आ गई। सीमा भारत में सुर्खियों में बनी हुई है वहीं सुरक्षा एजेंसियों की भी सीमा पर कड़ी नजर है।

सीमा से पहले इकरा आईं थी हिंदुस्तान

आपको मालूम है की प्रेम में पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने का यह कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी इकरा अपने प्रेमी को पाने के चक्कर में पाकिस्तान से हिंदुस्तान आ चुकी है। लेकिन इकरा की प्रेम कहानी का आखिरी अंजाम सुखद नहीं हुआ था।

क्या हुआ इकरा की प्रेम कहानी का अंजाम?

इकरा की प्रेम कहानी का अंजाम सुखद नहीं था। इकरा हसन 19 साल की एक पाकिस्तानी लड़की थी। जिनको लूडो खेलते हुए हिंदुस्तान के मुलायम सिंह यादव से प्यार हो गया। इकरा भी सीमा की ही तरह नेपाल के रास्ते भारत आई थी,लहले दोनो ने काठमांडू में एक मंदिर में शादी की और फिर बेंगलुरु में रवा यादव के नाम से रहने लगी।

बाद में इसी साल जनवरी में बेंगलुरु पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद बाघा बार्डर के रास्ते इकरा को पाकिस्तान भेज दिया गया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

यूपी पुलिस से जब इस मामले को लेकर मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि इकरा मामले की पूरी जानकारी है और सीमा पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो इलाके में सादे वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा मामला केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।साथ ही सीमा भारत में लंबे समय के लिए बीजा अप्लाई कर सकती है और सचिन के साथ रह सकती है।।

Share