बड़ी खबर: ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 23 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03 जून 2023): ग्रेटर नोएडा में पिछले 15 दिनों के अंदर पुलिस ने 350 करोड़ की ड्रग्स पकड़कर बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स रैकेट चलाने वाले विदेशी नागरिकों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए ड्रग्स का रैकेट चलाने वाले में सभी विदेशी नागरिक थे। जिसके बाद पुलिस ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान चलाया है। पूरे जनपद में विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान जोरों शोरों से चलाया गया। जिसमें सूरजपुर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया‌ है।

ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत थाना सूरजपुर पुलिस व एलआईयू टीम के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार 02 जून को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में अवैध रुप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिकों (15 पुरुष व 08 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना सूरजपुर पुलिस व एलआईयू टीम के संयुक्त चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान भारत में रहने के लिए आवश्यक दस्तावेजों पासपोर्ट, वीजा आदि को चेक करने पर सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिकों को भारत में रहने के लिए वैध कागजात न होने तथा चैकिंग के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक शान्ति व्यवस्ता भंग करने के कारण गिरफ्तार किया गया है।

इन 23 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

1.Danial Marcel Braz Lensol S/o Fransisco Lensol R/o Angola उम्र 29 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
2.Constantino Muanba Bamanga S/o Bamanga R/o Angola उम्र 35 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
3.Adama Diawara S/o Diawara R/o Mali उम्र 29 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
4. Fatus Ebuka Uzoma S/o Uzoma R/o Nigeria उम्र 29 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
5.Chukwuma Jude Okeke S/o Okeke R/o Nigeria उम्र 44 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
6.Freeman Johnson S/o Johnson R/o Nigeria उम्र 38 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
7. Tochi Ezeh S/o Ezeh R/o Nigeria उम्र 37 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
8. Mmaduabuchi Emmnuel Anudu S/o Anudu R/o Nigeria उम्र 27 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
9. Success Nuhu S/o Nuhu R/o Nigeria उम्र 24 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
10.Chukwudebemndu Paul Anazor S/o Anazor R/o Nigeria उम्र 20 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
11.John Obi Mordi S/o Mordi R/o Nigeria उम्र 39 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
12.Pracious Osarodion Ighodaro S/o Ighodaro R/o Nigeria उम्र 26 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
13.Gods Power Ebubechukwu Amos S/o Amos R/o Nigeria उम्र 24 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
14.Benvindo De Jesus Bilendo Casimiro S/o Casimiro R/o Angola उम्र 28 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
15. Evans Vzobude S/o Vzobude R/o Unknown उम्र 38 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
16.Veronique D/O Eigiele R/o Cotediviore उम्र 25 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
17.Joy IK D/o Odini R/o Nigeria उम्र 25 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
18.Betty D/o Gold R/o Nigeria उम्र 26 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
19.Faveour Stanley Igbojanu D/o Imade R/o Nigeria उम्र 30 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
20.Happiness Diouf D/o Diouf R/o Senegal उम्र 20 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
21.Amina Mohammed D/o Mohammad R/o Nigeria उम्र 35 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
22.Irine Martinmponda D/o Martinmponda R/o Tanzania उम्र 24 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (FEMALE )
23.Alice Astarico D/o Bihemo R/o Unknown उम्र 24 वर्ष हाल पता एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर । (FEMALE )

Share