जितेंद्र और साईबा के प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, शादी को लेकर होता था विवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/05/2023): रविवार, 21 मई को बिसरख पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करते हुऐ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

18 मई को बिसरख थाना क्षेत्र ग्राम हैबतपुर के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और फिर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही के दौरान अज्ञात शव की शिनाख्त साईबा उम्र 35 वर्ष पत्नी जितेन्द्र थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई थी। मृतका के भाई शकील ने थाना बिसरख पर अपनी बहन की हत्या प्रेमी जितेन्द्र भाटी के खिलाफ बहन की हत्या करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।

रविवार, 21 मई को आरोपी जितेन्द्र भाटी को पुलिस ने हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर को लोकल इंटेलिजेंस तथा गोपनीय सूचना के आधार पर गौर सिटी चौक से गिरफ्तार किया।

पुलिस को पुछताछ के दौरान आरोपी जितेन्द्र भाटी ने बताया कि मैं व मृतका साईबा दोनो ही इंस्टाग्राम के माध्यम से नवम्बर 2022 में सम्पर्क हुआ था तथा दोनो ही शादी करना चाहते थे व हैबतपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतका की उम्र 35 वर्ष थी व गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र की उम्र 22 वर्ष है दोनो की उम्र में 10-12 वर्ष का अन्तर था तथा मृतका साईबा आरोपी जितेन्द्र से शादी को लेकर आये दिन लडती झगडती रहती थी। 15/16 मई की रात्री को दोनो ने मिलकर शराब पी और शराब के नशे में दोनो में शादी करने को लेकर झगडा हुआ। फिर आरोपी जितेन्द्र द्वारा घरेलू चाकू से महिला के हाथों की नसों को काट दिया जिससे महिला की मृत्यु हो गयी। आरोपी ने महिला के शव को ग्राम हैबतपुर के तालाब में छुपाने के उद्देश्य से फैंक दिया था जो 18‌ मई को दिन में बरामद हुआ था।।

Share