होली के दिन दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने 21 लोगों को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (09/03/2023): ग्रेटर नोएडा में होली के दिन जहां एक तरफ लोग जमकर होली के रंग में डूबे रहे वहीं कुछ लोग होली के दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़े किए। जिसके खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए होली के दिन शांति व्यवस्था को भंग करने वाले 21 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होली के दिन बुधवार, 8 मार्च को ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निलोनी शाहपुर में शराब के नशे में गाली गलौज करने पर दो पक्षों ने आपस में झगड़ा किया।
जिसमें सोनू व किशन पुत्र पन्नालाल, मोमराज पुत्र श्याम सिंह व तेज सिंह पुत्र गेंदा लाल निवासी निलोनी शाहपुर घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आगे पुलिस ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनो पक्षों की तरफ से कुल 21 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

Share