जापान रोड शो: हजारों करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/12/2022): उत्तर प्रदेश GIS Road Show 2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की टीम तथा महत्वपूर्ण जैपिनीज बिजनेस लीडर जापान में मिले। इस क्रम में बुधवार, 14 दिसंबर 2022 को एक रोड शो जापान में वेस्ट इन टोक्यो में आयोजित किया गया।

रोड शो की अध्यक्षता जयवीर सिंह पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश; द्वारा की गई। डेलिगेशन में आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार; अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन डिपार्टमेंट; डॉक्टर अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड तथा जीएन सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री, उत्तर सरकार; सम्मिलित है।

रोड शो के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क हेतु क्वॉलिटी ऐंड इवैल्युएशन सेंटर स्थापित करने 10,000 करोड़ का MOU Takeshi Ando of Nissenken Quality Evaluation Center Tokyo Laboratory के साथ किया गया। इस परियोजना से यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण क्षेत्र में 10,000 लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।

इसके अतिरिक्त यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा जापान में एक और MOU Akihiko Yamashiro of One World Corporation के साथ हस्ताक्षरित किया गया।

ये MOU यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि पर 5000 करोड़ के निवेश से वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा, मैन्युफैक्चरिंग सेंटर स्थापित करने से संबंधित है।

इस 15000 करोड़ रूपये के निवेश के लिए दोनों कंपनियों ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण में ऑनलाइन अप्लाई किया है। इसके अतिरिक्त NTT कंपनी ने नोएडा में एक और डेटा पार्क बनाने का निर्णय लिया है, वह अलग से apply करेंगे। कल ही दुनिया की सबसे बड़ी मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनियों में से एक ने मेडिकल डिवाइस और ATC equipment में yeida में निवेश का निर्णय लिया है। चूँकि कंपनी जापान स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है इसलिए उनकी बोर्ड बैठक के बाद यह घोषणा सार्वजनिक की जाएगी। यह कंपनी मेडिकल डिवाइस पार्क की एंकर कंपनी होगी ।

इस प्रकार जयवीर सिंह पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री एवं आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जापान रोड शो के अंतर्गत डॉक्टर अरुण वीर सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 15 दिसंबर 2022 को 15,000 करोड़ के निवेश के साथ अभी तक इस रोड शो में कुल 17,500 करोड़ का निवेश प्राप्त किया जा सकता है। आने वाले दो दिनों में कुछ और कंपनियों के साथ MOU हस्ताक्षर किए जा सकते है।

Share