यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन और ट्रक की भिड़ंत, दो पुलिसकर्मी घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (3/12/2022): शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी में एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया। पुलिस वैन में चार लोग सवार थे और पुलिस की पीआरवी में दो लोग थे। मिली जानकारी के मुताबिक पीआरवी वैन में बैठे दोनों पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई है।

जानकारी मिलते ही दनकौर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। यह ट्रक आगरा से नोएडा जा रही थी। पुलिस वैन में सवार पुलिस कर्मी ने बताया कि देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करते समय एक ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।।

Share