जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पक्षकारों के मध्य सुलहवार्ता के माध्यम से वादों का किया गया निस्तारण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/09/2022): मंगलवार, 20 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित सुलह व मध्यस्थता केन्द्र में पक्षकारों के मध्य सुलहवार्ता के माध्यम से वाद को निस्तारित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर में संचालित परामर्श एवं सुलह समझौता केन्द्र में मीडियेशन वाद संख्या 330/2022 हरीश कुमार बनाम ममता रानी (संरक्षण एवं प्रतिपाल्य अधिनियम 1890) व मीडियेशन वाद संख्या 349/2022 संगीता बनाम प्रेम कुमार अन्तर्गत धारा 125 द0प्र0सं0 तथा सिविल विवाद से संबंधित पक्षकार रंजीता पांडा बनाम आदित्य पांडा के मध्य प्राधिकरण में कार्यरत मध्यस्थ अधिवक्ता अवधेश कुमार शर्मा, अमित कुमार कटारिया तथा जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के प्रयास से पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता के माध्यम से पत्रावलियों को निस्तारित कर दिया गया।

मीडियेशन वादों में पक्षकार खुशी-खुशी अपने घर गये। वाद संख्या 330/2022 हरीश बनाम ममता संरक्षण एवं प्रतिपाल्य अधिनियम 1890 के अन्तर्गत दोंनों पक्षकारों में सुलह कराई गई। दोनों पक्षकारो में सुलह वार्ता सफल रही। वहीं वाद संख्या 349/2022 संगीता बनाम प्रेम कुमार अन्तर्गत धारा 125 द0प्र0सं0 में भी सुलह वार्ता सफल रही और दोनों पक्षकार एक साथ रहने को तैयार हुये व खुशी-खुशी घर गये। मीडियेशन वाद संख्या 375/2022 रंजीता पांडा बनाम आदित्य पांडा आदि सिविल वाद अर्थात जमीन से संबंधित विवाद में दोनों पक्षकारों के मध्य भी सुलह समझौता केन्द्र में मामला सफल रहा। उभयपक्ष खुशी-खुशी अपने घर गये।

तीनों मामले समझौता वार्ता से निस्तारित किये गये। और मामले के दोनों पक्षकार अत्यन्त ही प्रसन्न होकर कहा कि उनके मध्य बहुत ही सहज वार्ता व प्राधिकरण के प्रयास से मामले का निस्तारण हो गया। समस्त पक्षकार सुलह होने से अत्यंत प्रसन्नचित्त होकर अपने घर गए।

यह जानकारी जानकारीजयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर द्वारा दी गयी।।

Share