पति और दो जेठानी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की विवाहिता की हत्या, पुलिस की तफ्तीश जारी

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (04/02

ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित घरबरा गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को भारी पड़ गया। आरोपी पति ने शनिवार आधी रात 1:00 बजे के करीब कुल्हाड़ी से गला काट कर पत्नी की हत्या कर दी। और जिंदा होने के शक में हथौड़ी से सर पर कई बार वार किए।

आरोप है कि विवाहिता की हत्या करने में ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में अवैध संबंध के अलावा पीड़ित पक्ष के अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि गेटर नोएडा के सेक्टर 26 में रहने वाली काजल की शादी मार्च में इसी वर्ष घरबरा गांव के रहने वाले रवि से हुई थी। रवि फैक्ट्री में कैंटीन चलाता है। आरोप है कि शनिवार आधी रात करीब 1 बजे पति और और जेठानी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने काजल के सर पर हथौड़ी से 11 बार किए।

पुलिस ने बताया कि काजल को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने अपनी दो भाभियों और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर काजल की हत्या कर दी।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और लड़की की मांग कर रहे थे।

पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Share