यमुना एक्सप्रेसवे पर हटाई गई पाबंदी, आज रात से बढ़ाई जाएगी स्पीड लिमिट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (15/02/2022): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा स्पीड लिमिट प्रतिबंध को आज रात 12ः00 बजे हटा दिया जाएगा। अब से यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना पाबंदी के सफर कर सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह से 15 दिसंबर 2021 को फैसला लिया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को 20 किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दिया जाए जिसे आज यानी 15 फरवरी 2022 को हटा दिया गया है।

प्रत्येक वर्ष 15 दिसंबर से लेकर अगले साल 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 20 किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दिया जाता है। जिससे कि भारी वाहन जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है, वो वाहन 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी के बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलता हैं। इसके अलावा हल्के वाहन जो 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलता वह भी उन दिनों 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता हैं।

बता दें कि कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसको ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया गया है और प्रत्येक साल यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को 20 किलोमीटर प्रति घंटा कम कर दिया जाता हैं। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की लम्बाई 165 किलोमीटर है। नियमों के अनुसार, 15 जनवरी 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक ही यह नियम लागू रहता है और आज रात 12ः00 बजे से इसे हटा दिया जाएगा।

Share