लापरवाही कर कर सबने, फिर कोरोना फैलाया है

Greater Noida (03/01/2022): सम्मानित मित्रो दुर्भाग्यवश कोरोना पुनः पाँव पसारने लगा है यह सतर्कता बरतने का समय है जिससे कि पूर्व मे आई परेशानियो से दो चार न होना पडे.इस सन्दर्भ मे कुछ पक्तियाँ आप सभी को समर्पित है.

समझाते दो वर्ष हो गये, लेकिन समझ न आया है!
लापरवाही कर कर सबने, फिर कोरोना फैलाया है!!
समझाते दो वर्ष———

अभी वक्त है सम्भल जाओ,वर्ना फिर पछताना होगा।
दुष्परिणामो के बारे मे,अब भी क्या बतलाना होगा।।
जाने किस गफलत मे है,नही टीका भी लगवाया है।।।
समझाते दो वर्ष———

कब तक कर्फ्यू मे रहना,खुद अनुशासित होना होगा। दो गज दूरी,मास्क व टीका,और हाथो को धोना होगा।।
हर वो शख्स सुरक्षित जिसने,प्रोटोकॉल अपनाया है।।।
समझाते दो वर्ष———–

रैली और प्रर्दशनो को तो, प्रतिबंधित ही करना होगा।
आँनलाइन कर ले चुनाव,अन्यथा ना हितकारी होगा।।
क्यूँ चुनाव हो आँफलाइन,जब कोरोना का साया है।।।
समझाते दो वर्ष———–

बेशकीमती सबका जीवन,उसको हमे बचाना होगा।
सर्वोत्तम है अभी तरीका,वैक्सीन लगवाना होगा।।
आतँक मिटाना है मिलकर,जो कोविड ने फैलाया है।।।
समझाते दो वर्ष———–

 

By रमन”सिसौनवी”
दिल्ली पुलिस सोसायटी
ग्रेटर नौएडा

Share