अलग अलग हादसों में पांच लोगों की गई जान , दो गंभीर रूप से घ्याल 

गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कई हादसे हुए हैं जिन में, एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के निवासी भाई-बहन की मौत हो गई है। इनके साथ बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रविवार की रात को हुई है। दुर्घटना में राज कुमार (34 वर्ष) की मौत हो गई है। एक अन्य दुर्घटना थाना जारचा क्षेत्र में हुई जहा पेड़ की डाल काटते समय नितिन कुमार नामक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share