ग्रेटर नोएडा : ओमिक्रोन 2 आरडबल्यूए के चुनाव संपन्न, तिलक राम भाटी बने अध्यक्ष

फेडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज़ ग्रेटर नोएडा के संरक्षक रंजीत प्रधान एवं बिजेन्द्र रावल के नेतृत्व में सेक्टर ओमिक्रोन 2 आर०डब्ल्यू०ए का चुनाव संपन्न हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया थी। कुल 3 पदों के लिए चुनाव था।
अध्यक्ष पद के लिए तिलक राम भाटी ने नामांकन किया, महासचिव पद के लिए देवेंद्र सिंह नागर ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए बी०के पांडेय ने नामांकन किया। तीनों पदों पर सिंगल नॉमिनेशन होने के कारण चुनाव कमेटी ने तिलक राम भाटी को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह नागर को को महासचिव व बी०के पांडेय को कोषाध्यक्ष विजय घोषित किया।
चुनाव कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह मावी ने चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूर्व अध्यक्ष सतीश भाटी व उनकी पूरी कार्यकारिणी के साथ साथ ओमिक्रोन 2 के सभी लोगो का धन्यवाद प्रस्तुत किया।

इस मौके पर फेडरेशन के महासचिव दीपक कुमार भाटी, कैलाश भाटी, फेडरेशन उपाध्यक्ष, बलराज हूण, आलोक नागर फेडरेशन सचिव धर्मवीर नागर व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share