डिफेन्स एक्सपो में ज़िले की तीनो प्राधिकरण ने लगाई स्टॉल, यीडा ने नोएडा एयरपोर्ट का टेक ऑफ़ मॉडल किया प्रदर्शित

लखनऊ में आज यानी 5 फरवरी से डिफेंस एक्सपो की की शुरुआत हो गई है। नौ फरवरी तक चलने वाले एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। एक्सपो में जनपद के तीनों प्राधिकरणों की हिस्सेदारी रहेगी।  मुना प्राधिकरण ने नोएडा ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट का टेक ऑफ मॉडल प्रदर्शित किया है।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की कंपनियां भी इसमें भागीदारी कर रही है।  वह अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। दरअसल, यमुना प्राधिकरण में आने वाली कंपनियों में से बहुत सी ऐसी हैं, जो डिफेंस से जुड़े सामान बनाती हैं। इन्हीं कंपनियों को डिफेंस एक्सपो में भागीदारी करने का मौका मिला है। डिफेंस एक्सपो में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की छह कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

 

Share