यमुना प्राधिकरण में 71वें गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Greater Noida : आज यमुना प्राधिकरण में ७१ वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्तिथ लोगों को संविधान की शपथ दिलायी। अपने सम्बोधन में गणतंत्र को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन पर ज़ोर दिया।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने गणतंत्र की शुभकामना देते हुए कार्य को मनोयोग से करने के लिए कहा। इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता और गणतंत्र की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने और इसके विकास क्रम की जानकारी दी।

भाटिया ने बताया की गत 71 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि हमें गर्व करने का अवसर देते है।इन्होंने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा क्लस्टर आधारित औद्योगिक भूखण्डों की योजना लांच की गई।यह योजना यमुना एक्सप्रेस्स वे के किनारे और ज़ेवर एयरपोर्ट के निकट बसे सेक्टर २९ में लाई गई है।इसमें अपरैल , एमएसएमई और हैंडीक्रैफ़्ट क्लस्टर पार्क होगा। इसने ८०० से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी , जिससे बड़ी मात्रा में निवेश और रोज़गार प्राप्त होंगे।ड़ा अरुण वीर सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।

Share