प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

 

Greater Noida : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कर रही है हर संभव प्रयास
उपरोक्त शब्द आज दिनांक 29 दिसंबर 2019 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव मंगरौली व अलावलपुर के माजरा नगला बंजारा में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहे।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपरोक्त गांवों में कंबल वितरित करते समय उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’नारी उत्थान की दिशा में हमें समृद्ध समाज की स्थापना करनी है तो गांव की महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। देश व प्रदेश में महिलाओं ने आगे बढकर बडे-बडे कीर्तिमान तय किये हैं, इसलिए अधिक से अधिक कार्यों में महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
क्षेत्र स्तर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए क्या प्रयास कर रही है, उनकी जानकारी भी महिलाओं की दी जाए, जिससे महिलायें भी अपने आपको आगे बढाने के लिए अपना मार्ग स्वंय प्रशस्त कर सकें।’’

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मंगरौली में ग्राम पंचायत निधि से 16.66 लाख रूपये की लागत से गांव में बनने वाले मार्ग का प्रधान संग शुभारम्भ किया। गांव माडलपुर में कंबल वितरण के समय तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे।
Share