दादरी तहसील के अधिकारियों ने की 19 लाख 50 हजार रुपए की वसूली

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय एवं उनके सहयोगी अधिकारी आलोक प्रताप सिंह तथा नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा राजस्व वसूली के उद्देश्य से निरंतर रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है।
आज राजस्व वसूली का अभियान संचालित करते हुए एआईएमएस प्रमोटर्स से रेरा की बकाया के सापेक्ष 19 लाख 50 हजार की वसूली तहसील दादरी के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की गई है।
Share