जेवर: सिलेंडर से घर में लगी आग, महिला की मौत , पति भी झुलसा

जेवर : सावधानी हटी दुर्घटना घटी ,ये वाक्य आज रबूपूरा के पास गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद में देखने मिला। जब एक महिला खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक महिला झुलस गई। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक महिला झुलस गई। बचाने की कोशिश में महिला का पति भी आग की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। वही पति का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी बंटी की पत्नी पिंकी गुरुवार को खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने से आग लग गई और पिंकी बुरी तरह झुलस गई। उसकी चीख सुनकर पहुंचे पति ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह खुद भी झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को अस्पताल ले जाने लगे। पिंकी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि सिलेंडर से गैस रिस रही है इस लिए आग लग गयी।

Share