AMRAPALI CORE GROUP CEO RITIK KUMAR SINHA ARRESTTED

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही अम्रपाली कोर ग्रुप के दो डायरेक्टर दादरी तहसील की हवालात में हुये बन्द-
गौतमबुद्धनगर 24 जुलाई, 2017
जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जनपद में राजस्व वसूली के लिये राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह एवं तहसीलदार पीएल मोर्य के द्वारा कडे कदम उठाते हुये अम्रपाली कोर ग्रुप पर 4 करोड़ 29 लाख की आर सी लम्बित होने पर अम्रपाली कोर ग्रुप के दो सदस्यों डायरेक्टर निशांत मुकुल एवं सीईओ हैल्थ रितिक कुमार सिन्हा को दादरी तहसील की हवालात में बन्द किया गया है।
डीएम श्री सिंह ने इस प्रकरण मंे जानकारी देते हुये बताया कि 5 जून को श्रम विभाग के माध्यम से राजस्व विभाग को लेबर सेस की लगभग 4 करोड़ 29 लाख की आरसी प्राप्त हुयी थी। आरसी की धनराशि जमा कराने के सम्बन्ध में तहसील स्टाफ द्वारा उन्हें नोटिस जारी किये गये और मुनादी के माध्यम से भी उन्हें सचेत किया गया कि उनके द्वारा आरसी के सापेक्ष धनराशि जमा करा दी जाये अन्यथा उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें बताया कि 5 जून 2017 के बाद उन्हें नियमानुसार आरसी की धनराशि जमा कराने के लिये सचेत किया गया। परन्तु अम्रपाली कोर ग्रुप के द्वारा आरसी के सापेक्ष धनराशि जमा नहीं करायी गयी।
इस क्रम में उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह एवं तहसीलदार दादरी पीएल मोर्य के द्वारा यूपी रेबेन्यू कोड की धारा 171 का प्रयोग करते हुये अम्रपाली कोर ग्रुप के डायरेक्टर निशांत मुकुल एवं सीईओ हैल्थ रितिक कुमार सिन्हा को दादरी तहसील की हवालात में बन्द किया गया है। यदि इसके उपरान्त भी सम्बन्धित ग्रुप के द्वारा आरसी की धनराशि जमा कराने की कार्यवाही नहीं की जाती है तो इस प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।-राकेश चौहान सूचनाधिकारी।

Share