डौली की डोली फिल्म की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भी है शादी करके लूटने वाली एक दुल्हन

यूपी के हाईटेक जिला गौतमबुद्ध नगर में डौली की डॉली जैसी फिल्म पर आधारित एक शातिर गिरोह सक्रीय था | जिसका ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है | जीं हाँ ऐसा गिरोह जो लड़के वालो को निशाना बनाते है | आपको बता दे की फर्जी तरीके से शादी कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन दुल्हन अभी तक फरार है | वही दूसरी तरफ पुलिस पिछले दो साल से इस गिरोह के आरोपियों को तलाश कर रही थी। आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की पहचान सोविंद्र निवासी माधोगढ़ व सतीश निवासी करैठा बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने जालसाजी रचकर घंघौला निवासी कंवर सिंह के पुत्र की शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये लिए थे। शादी के दौरान एक जालसाज ने दुल्हन के पिता व एक ने बिचौलिये की भूमिका अदा की थी। लड़का पक्ष से पैसे मिलने के बाद धूमधाम से शादी के रीति रिवाजों को भी पूरा किया गया। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे सारे गहने लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा थाने में मामला दर्ज कराया था। अब ग्रेटर नोएडा पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है |

Share