शारदा विश्विद्यालय में छात्रों ने खेली जम कर होली

आज शारदा विश्विद्यालय में छात्रों ने जमकर होली खेली | होली को देखते हुए विश्विद्यालय के सभी संकाओं का मिड सेमेस्टर परीक्षा आज तक रखा था जिससे की बच्चे पहले घर न चले जाएँ| दोपहर की पाली समाप्त होते ही सारे छात्र एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देने लगे | शुरुआत में कुछ छात्र की रंग खेलते देखे गए लेकिन धीरे धीरे अधिकांश छात्र रंगों का लुफ्त लेने लगे | इस साल विदेशी छात्रों का होली खास देखने लायक थीं | नेपाल भूटान इत्यादि के छात्रों ने आरम्भ किया लेकिन कुछ ही देर में वियतनाम के छात्रों का समूह भी होली को लेकर खास उत्साहित दिखा | विएतनाम के अधिकारी शारदा विश्विद्यालय में ट्रेनिंग के लिए आते हैं | यहाँ उन्हें अंग्रेजी इत्यादि की विशेष पढाई कराई जाती है |
शारदा विश्विद्यालय ने भी होली मिलान समारोह का आयोजन किया | समारोह में चांसलर, प्रो चांसलर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तथा कई संकाओं के डीन तथा विश्विद्यालय के अन्य शिक्षक , अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भाग लिया | सभी गुजिया खिलाकर तथा गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे | इस अवसर पर चांसलर पी के गुप्ता ने सभी को होली की सुभकामनाएँ दी | उन्होंने कहा की होली एक ऐसा त्यौहार है जो ऊंच नीच का भेदभाव नहीं करता तथा सभी को मिलजुल केर रहने का सन्देश देता है |

Share