घूंघट की ओट से जमकर पड़े वोट

ग्रेटर नोएडा दादरी विधान सभा सीट पर
विधान सभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान में शनिवार को घूंघट की ओट से
जमकर वोट पड़े। घर की दहलीज न लांघने वाली महिलाओं ने भी लम्बे-लम्बे
घूंघट में बूथों पर पहुंच अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। इसमें
शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने अधिक जोर दिखाया। वहीं
कुछ महिलाएं मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद सूची में नाम न होने के
कारण बूथों से निराश लौटीं। वहीं युवा महिला मतदाताओं में भी खासा उत्साह
देखा गया। दादरी शहरी इलाकों में बने बूथों पर परिवार के साथ बालिकाएं व
बहुएं भी वोट डालने पहुंचीं। हालांकि सुबह के यह भीड़ थोड़ी कम रही, वहीं
जैसे जैसे भास्कर देवता की चमक में तैजी आई लोगों के घरों से निकलना शुरू
कर दिया। शहर के बूथों पर घूंघट में मतदान करने वाली महिलाओं की भीड़ बढ़ने
लगी। इससे बढ़कर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने मतदान किया। दादरी के
ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों का नजारा बड़ा ही दिलचस्प रहा। बूथों पर
महिलाओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिलीं। दुजाना, बोड़ाकी समेत
दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर बालिका इंटर काॅलेज में बने बूथों पर महिलाओं
का रेला काफी देर तक चला। इसके अलावा खेड़ा चैगानपुर, हबीबपुर तुस्याना
समेत विधान सभा के अन्य ग्रामीण इलाकों में बने बूथों पर महिलाओं की लंबी
कतारे देखी गई। घूंघट की ओट में मतदान से पहले यह महिलाएं आपस में राय
मशविरा भी कर रही थीं। कुल मिलाकर मनचाही सरकार बनाने में महिलाओं की
खासी दिलचस्पी से जिले का मतदान प्रतिशत की बढ़ोत्तरी में अहम किरदार अदा
किया।

Share