गौतमबुद्धनगर से नामांकन भरने कलक्ट्रेट पहुंचे उम्मीदवार

गौतमबुद्धनगर से नामांकन भरने कलक्ट्रेट पहुंचे उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।  जिसके चलते नॉमिनेशन का दौर शुरू हो चुका है। गौतम बुध नगर के जिला मुख्यालय पर आज दो प्रत्याशियों ने अपना नाम रोशन करने के लिए पहुंचे। पहला प्रत्याशी बृजेश कुमार कोरी स्वतंत्र जनता पार्टी से अपना नॉमिनेशन करने के लिए पहुंचा तो वही अशोक कुमार कमांडो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नॉमिनेशन करने पहुंचे।

दोनों ही प्रत्याशियों अपना नॉमिनेशन करने के बाद अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। कमांडो अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें आम जनता के द्वारा चुनावी मैदान में खड़ा किया गया है। जिसके चलते हुए आम जनता की समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में है। तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार चुनाव लड़ रहे बृजेश कोरी का कहना है कि आम जनता की समस्याओं को किसी भी पार्टी ने मजबूती के साथ नहीं उठाया है। जिसके चलते वह जनता की समस्याओं को लेकर जीत के बाद संसद में इनकी समस्याओं को लेकर चर्चा कर पाएंगे ताकि आम जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके।

कमांडो अशोक कुमार ने बताया कि 17 साल तक उन्होंने देश की सेवा की है, 1999 में वे सेना में भर्ती हुए और और फिर राजनीती में रहकर देश की सेवा करने का विचार आया, जिसके चलते उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया और सक्रीय राजनीती में आ गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में उन्होंने 5 एजेंडे बनाए हैं जिसमे मुख्य रूप से युवाओं को रोजगार दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हमने आंदोलन किए और जेल भी काटी है। दूसरा मुद्दा शिक्षा का होगा, गरीब के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। स्कूल अपनी मनमानी चलाकर महंगी फीस वसूल रहे हैं।
 
शिक्षा के बाजारीकरण को बंद कराया जाएगा। तीसरा मुद्दा स्वास्थ्य का होगा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पाती है। अस्पतालों की बिल्डिंग बड़ी आलिशान बनाई गई हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है, इसमें सुधार लाने की जरूरत है। जनसँख्या हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है। जनसँख्या नियंत्रण को लेकर भी हम आवश्यक कदम उठाएंगे। आखिरी मुद्दा किसानों की समस्या का समाधान करना होगा। हमारे यहां का अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशानी में है। उनकी हर परेशानी को दूर किया जाएगा।
Share