यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की दर्दनाक मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की दर्दनाक मौत

Greater Noida (29/01/19) : आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शिवानी भाटिया अपने पति निखिल भाटिया के साथ नोएडा से आगरा जा रही थी। हादसे में शिवानी के पति भी घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है।

 

जानकारी के उताबिक मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि शिवानी भाटिया अपने पति नितिन भाटिया के साथ कार से आगरा जा रही थीं। सुरीर के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इधर सूचना मिलने पर एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने घायल हालत में पड़ी शिवानी और निखिल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को मथुरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।

 

इलाज के दौरान शिवानी भाटिया ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति निखिल भाटिया की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शिवानी का शव दिल्ली ले गए हैं।

Share