बारिश होने के बाद हो सकती है लगातार बढ़ रहे प्रदुषण में गिरावट

दिल्ली एनसीआर में ठंड में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिल्ली में 20 जनवरी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2012 के बाद से जनवरी में यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर में आज गर्जन के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी। आज बारिश होने के कारण आसमान काफी खुला हुआ दिख रहा है। बारिश के चलते लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में भी काफी गिरावट होने की संभावनाएं जताई जा रही है। सर्दी के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा था। हालांकि, आज हुई बारिश के बाद ठण्ड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Share