दादरी तहसीलदार ने 2 बकायेदारों से की 30 लाख रुपए की वसूली

जनपद में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा वसूली का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ताकि बकायेदारों से अधिक से अधिक वसूली की जा सके। इस कड़ी में आज दादरी तहसील के तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत 30 लाख रुपए की वसूली सुनिश्चित की गई है। जिसमें एम प्लास्ट इंडिया लिमिटेड से श्रम देय का 8 लाख रुपए वसूल किया गया है। इसी प्रकार आईवीआर प्राइम से रेरा का 22 लाख रुपए वसूला गया है।
तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से वसूली अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने तहसील दादरी के समस्त बकायेदारों का आह्वान किया है कि अपने अपने बकाए की धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध वसूली की कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
Share