संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न, 151 शिक ायतें हुई दर्ज, 21 का मौके पर हुआ निस्तारण

त्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो इसके संबंध में आज संपूर्ण समाधान दिवस जनपद गौतम बुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में आयोजित किया गया। जिसमें 151 शिकायतें दर्ज हुई और 21 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जहां पर 92 में शिकायतें दर्ज हुई और 12 शिकायतों का निस्तारण जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही करा दिया गया।

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अतः सभी अधिकारीगण गंभीरता के साथ दर्ज शिकायतों का निस्तारण करेंगे। दादरी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

Share