मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर में खोले गए 2 नए पिंक बूथ

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (11 अक्टूबर 2024): उत्तर प्रदेश शासन की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज थाना फेस-2 और थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में पिंक बूथ का उद्घाटन किया। यह बूथ बस स्टैंड (फेस-2) और कुलेसरा में स्थापित किए गए हैं, ताकि महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता मिल सके।

पिंक बूथों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं बताने का अवसर प्रदान करना है। इन बूथों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जिससे शिकायत करने वाली महिलाओं को सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी। कार्यक्रम के दौरान, कमिश्नर ने महिलाओं को निसंकोच अपनी शिकायतें करने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके अलावा, कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई। मिशन शक्ति-5.0 के तहत, महिला पुलिसकर्मी रोजाना विभिन्न स्थलों पर जाकर महिलाओं को आत्म-सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही हैं। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share