VEGH द्वारा पेश इस खास Electric Vehicles की खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप! | EV India 2023

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 सितंबर 2023): इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व का आने वाला भविष्य है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में EV India 2023 का आयोजन 14 सितंबर से 17 सितंबर के बीच किया जा रहा है। EV India 2023 के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।

इस विषय पर टेन न्यूज की टीम ने कई एग्जिबिटर्स से बात की। इसी दौरान VEGH की CMO जानवी गुप्ता ने कहा कि हमारा यह ब्रांड पंजाब की बठिंडा का है। और हम इंडस्ट्री में पिछले दो वर्षों से काम कर रहे हैं,अभी हम टू व्हीलर में काफी अच्छे स्तर पर हैं। इसके साथ-साथ हम आगे भी थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर में अपने आप को एक्सपेंड करने की कोशिश करेंगे। अब तक हमने तीन मॉडल लॉन्च किए हैं जिसमें दो लो स्पीड और एक हाई स्पीड Vechile है। लो स्पीड व्हीकल का नाम H25 और L25 है। और हाई स्पीड S60 है। आने वाली महीने में हम हाई स्पीड पिक्सल का एक और मॉडल लॉन्च करेंगे जो s60 बीटा के नाम से जाना जाएगा। same range के अंतर्गत उसमें स्टोरेज कैपेसिटी ज्यादा होगी। और सिर्फ 89000 में आप इसे खरीद सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि EV इंडस्ट्री में चार्जिंग कि यदि बात की जाए तो 3:30 घंटे में हाई स्पीड Vechile की 13 KW बैटरी चार्ज की जा सकती है, और एक बार खरीदने के बाद आपको 5 साल तक इस बैटरी को बदलवाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही भारत में फ्यूचर है। सिर्फ वायु ही नहीं बल्कि नॉइस पॉल्यूशन को भी यह कम करने का काम करेगा और EV से आपका पॉकेट का खर्चा कम हो जाएगा।।

Share