गौतमबुद्ध नगर के विधानसभा प्रत्याशियों में कौन कितनी संपत्ति का है मालिक

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (23/01/2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र से अब-तक कुल 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बातें दें कि कल ही नांमाकन दाखिल करने की तिथि थी। वही नांमाकन पत्र की जांच 24 जनवरी और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी तक होगी। इसके साथ ही 27 जनवरी के बाद कोई भी उम्मीदवार अपना नाम चुनाव से नहीं लें सकेगा।

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कौन है सबसे ज्यादा अमीर। नोएडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौधरी की संपत्ति सबसे अधिक है, दूसरे नंबर पर सपा और आरएलडी के जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना और तीसरे नंबर पर जेवर से भाजपा के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ये जानकारियां प्राप्त हुईं। गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 15 प्रमुख प्रत्याशियों में से 11 करोड़पति हैं, वहीं बाकी बचे हुए 4 प्रत्याशी की संपत्ति भी कुछ कम नहीं। इनमें सबसे कम संपत्ति जेवर से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिंह के पास है।

नोएडा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की संपत्ति का आंकड़ा।
सपा से सुनील चौधरी – 16.40 करोड़
बसपा से कृपा राम शर्मा – 6.01 करोड़
भाजपा से पंकज सिंह – 4.75 करोड़
कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक – 1.32 करोड़
आम आदमी पार्टी से पंकज अवाना – 94.95 लाख

दादरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की संपत्ति का आंकड़ा।
भाजपा से तेजपाल नागर – 5.80 करोड़ रुपये
बसपा से प्रत्याशी मनवीर भाटी – 3.65 करोड़
आम आदमी पार्टी से संजय चेची – 3.09 करोड़
सपा से राजकुमार भाटी – 99 लाख
कांग्रेस से दीपक भाटी चोटीवाला – 34 लाख

जेवर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की संपत्ति कि आंकड़ा।
रालोद से अवतार सिंह भड़ाना – 11.61 करोड़
भाजपा से धीरेंद्र सिंह – 10.10 करोड़
बसपा से नरेंद्र भाटी डाढ़ा – 7.65 करोड़
कांग्रेस सेमनोज चौधरी – 5.50 करोड़
आम आदमी पार्टी से पूनम सिंह – 13.13 लाख

Share