29 अक्टूबर को ऐस सिटी में धूमधाम से मनाई जाएगी चित्रगुप्त पूजा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी के मन्दिर पर आगामी 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजन दिवस के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा व कलम दवात का पूजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना के साथ की जाएगी।
पूरे विधिविधान से आयोजित होने वाली इस चित्रगुप्त पूजा में कलमकार कलम दवात का पूजन कर लेखनी का शुभारंभ करेंगे। सम्पूर्ण जीवधारियों के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले जगत न्यायधीश, अक्षरदाता, नियंताओं के नियंता भगवान चित्रगुप्त की आस्था में सराबोर होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां सोसायटी के श्रद्धालुओं ने पूरी कर ली हैं।
जिसे 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजन दिवस पर भव्य रूप दिया जायेगा।उक्त जानकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में लगे सोसायटी के चित्रगुप्त भक्त विवेक श्रीवास्तव, बी एन श्रीवास्तव, पीयूष कुमार, विशाल श्रीवास्तव आदि ने सामूहिक रूप से दी।
Share