हिन्दू युवा वाहिनी ग्रेटर नॉएडा ने जलाई चाइनीज उत्पादों की होली, “दीप जलाओं- दिवाली मनाओ का दिया सन्देश

आशीष केडिया

(16/10/2017) ग्रेटर नोयडा

“स्वदेशी अपनाओ – दिये जलाओ” का सन्देश जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्रेटर नॉएडा शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।

इसी क्रम में कल रात हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकालते हुए सेक्टर ओमिक्रोन के कांसीराम कालोनी चौराहा पर चाइनीज उत्पादों की होली जलाई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने “मिट्टी के दिए जलाएं स्वदेशी दीपावली मनाएं” का सन्देश अत्यधिक लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया। सेक्टर अध्यक्ष मोहित हिन्दू के नेतृत्व में चाइनीज उत्पादों की होली जलाई।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने कहा कि चीन लगातार भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचा करता है व भारत विरोधी ताकतों और कृत्यों को शह देता रहता है ऐसे में उसके उत्पादों का बहिष्कार करके हम भारतीयों को भी उसकी आर्थिक कमर तोड़ देनी चाहिए।

चीनी उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल से देश की अर्थयवस्था पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “चीनी उत्पादों के दबदबे से हमारे देश के कुटीर उद्योगों व गरीब कुम्हारों की हालत बदतर हो रही है ऐसे में यथासंभव हमको चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करते हुए मिट्टी के दियों से दीपावली मनानी चाहिए।”

कार्यक्रम के उपरांत यह भी सूचित किया गया की 18 अक्टूबर को हिन्दू युवा वाहिनी नगर के मुख्य मंदिरों व सामूहिक स्थलो को दीपों से सजा कर दीपोत्सव कार्यक्रम करेगी व नगर वासियों को मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करेगी। देश का पैसा देश से बाहर देशविरोधी शक्तियों के पास न जाने दें संगठन ने यह अपील समूची जनता से की है।

इस अवसर पर योगराज हिन्दू, सुशील गौड़, मनोज राजपूत, सुनील तंवर, मोहित हिन्दू, नरेंद्र ठाकुर, गौरव जैन, रोहित, रवि, घशिराम, विवेक कुमार, विक्की भाटी, कमल सिंह, रोहित एस पी कर्दम, शिवम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Share