इंडिया एक्सपो मार्ट में पंद्रह अगस्त को ह ोगा गौतम बुद्ध नगर के सबसे ऊँचे तिरंगे का ध्व जा-रोहण

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में स्वन्त्रता दिवस के दिन एक नई मिसाल पेश करने जा रहा है | स्वतन्त्रता दिवस के दिन ग्रेटर नोएडा स्तिथ इंडिया एक्सपो मार्ट के द्धारा 163 फ़ीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का प्रथम ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा |

इंडिया एक्सपो मार्ट में ग्रेटर नोएडा- नोएडा के सर्वाधिक ऊँचे (163 फ़ीट) भारत के राष्ट्रिय ध्वज का प्रथम ध्वजारोहण माननीय डॉ. महेश शर्मा केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2017 को सुबह 10 :45 बजे किया जाएगा। ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे | वही इस कार्यक्रम में इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार , वाईस प्रेसिडेंट सुदीप सरकार और एक्सपो मार्ट के अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे |

Share