दादरी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन बद माशों को किया गिरफ्तार

आज दादरी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार दादरी पुलिस ने विशाल दुर्गा मंदिर के पास बिसहड़ा रोड पर तीन बदमाशो को किया गिरफ्तार जिनकी पहचान शाहरुख़ उर्फ़ पुत्र जलाउद्दीन निवासी ईदगाह रामनगर मस्जिद के बराबर वाली गली गुलावटी बुलन्दशहर ,सिराजुद्दीन पुत्र वकीलुद्दीन निवासी ईदगाह रामनगर चक्की वाली गली गुलावटी बुलन्दशहर , चाँद पुत्र हसीन निवासी काली बस्ती ईदगाह रामनगर गुलावटी बुलन्दशहर को मय अवैध तमंचा व् 2 अवैध छुरे के साथ किया गिरफ्तार तीनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। इन तीनो ने थाना दादरी में पंजीकृत मु0अ0स0 242/17, 260/17 ,357/17 में चोरी करना इक़बाल किया है जिसकी निशानदेहि पर बदमाशों से 4 अदद मोबाईल ,एक जोड़ी पायल, 2 अंगूठी पीली धातु की व 5500/रु इन मुकदमो से सम्बन्धित माल बरामद कर गिरफ्तार किया।

Share