भारत का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध लोकतंत्र, समस्त जन इसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में क ार्य करेंःराजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री राजनैतिक पेंशन श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा क भारत देश के लोकतंत्र की पूरे विश्व में चर्चा होती है और हमारे देश का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध है समस्त देश वासियों को इसे और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़कर और अधिक प्रयास करने होगें ताकि भारत देश का लोकतंत्र विश्व प्रसिद्ध बना रहें। माननीय मंत्री जी जिला बार के सभागार में समसामयिक परिवेश में लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियॉ विषय पर आयोजित गौष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका एवं न्याय पालिका यदि सभी अपने अपने दायित्वों को भारत के संविधान के अनुसार पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाये तो भारत का लोकतंत्र और अधिक मजबूती की ओर अग्रसर होगा। उन्होनें इस बात पर विशेष बल दिया कि इस कार्य में जनता की बहुत अधिक महत्वपूर्ण भूमिका है उन्हें और अधिक जागरूक होते हुये अपने भारत के लोकतंत्र के प्रति सतर्क होते हुये अपने कार्य को करना होगा ताकि भारत देश के लोकतंत्र में जो व्यक्ति स्वः हितार्थ कार्य को बढावा दे रहे है उनके विरूद्ध जनता को आगे आकर आवाज बुलन्द करनी होगी।उन्होंनें इस अवसर पर यह भी कहा कि जिला बार एसोसियेशन के द्वारा जिला बार के विकास सम्बन्धी जो मॉग पत्र उन्हें दिया गया उसके सम्बन्ध में माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दूर कराया जायेगा और हर सम्भव मद्द करायी जायेगी। इससे पूर्व माननीय मंत्री के करकमलों द्वारा बार से न्यायालयों तक सड़क पर बनने वाले टीन सैड का शिलान्यास भी किया गया। जिलाधिकारी एन पी सिंह के द्वारा भी जिला बार की ओर से आयोजित समसामयिक परिवेश में लोक तंत्र के समक्ष चुनौतियॉ विषय पर विस्तारपरक रूप से अपने औजसस्वी विचार रखते हुये कहा कि आज के परिवेश में हम बच्चों को जो शिक्षा प्रदान कर रहे है उसमें सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आने वाली भावी पीढी को लोकतंत्र की मूल आत्मा के सम्बन्ध में विस्तारपरक जानकारी से उन्हें जोड़ना होगां। उन्होनें यह भी कहा कि अभिवक्ता की स्वतंत्रता को सही संरक्षण करते रहेगें तो भारत का लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। जनपद के मा0 जिला जज श्री अनिरूद्ध सिंह द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अपने संक्षित एवं सारगर्भित अभिभाषण में कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तभों में कार्य करने वालों को स्वहितार्थ को त्याग कर लोक हितार्थ एवं देश हितार्थ अपने दायित्वों को और अधिक मजबूती से निभाना होगा इससे भारत का लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।आयोजित कार्यक्रम में जिला बार के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष रामबल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश भाटी, सह सचिव नीरज चौहान, सॉस्कृतिक सचिव प्रियंका कश्यप अन्य पाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष सपा प्रताप सिंह चौहान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा अधिवक्ता गणों द्वारा भाग लिया गया।

Share