नगर मजिस्ट्रेट ने सेक्टर 74 में अवैध प्लास्टिक क्रेशर किया गया सीज, 4 लोग गिरफ्तार

नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्र के द्वारा अवैध पॉलिथीन के प्रयोग एवं एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। आज उनके द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के अंतर्गत सेक्टर 74 थाना 49 में एक अवैध प्लास्टिक क्रेशर पर छापेमारी करते हुए सीज कर दिया गया है। यहां पर अवैध रूप से संचालित कर रहे चार व्यक्तियों को अवैध प्लास्टिक केसर के संचालन एवं एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने के सापेक्ष अरेस्ट करते हुए जेल भेजा गया है।
यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्र के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे शहर में एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में अवैध पॉलिथीन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है और यह भविष्य में निरंतर जारी है। यदि कहीं पर भी इस प्रकार की कार्रवाई होते पाई जाएगी तो उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार कठोरतम कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
Share