शारदा विश्वविद्यालय में नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी) का होगा सत्संग

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 सितंबर 2024): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) में शारदा देवी की पुण्यतिथि पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका एक्यूप्रेशर चिकित्सक और एक उत्कृष्ट सलाहकार राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी) का मार्गदर्शन सत्र व सत्संग आयोजित किया जा रहा है। शारदा ग्रुप (Sharda Group) की ट्रस्टी सीमा गुप्ता और भावना गुप्ता की अगुवाई में इस प्रोग्राम को किया जा रहा है। शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) के जुड़े सभी लोगों में अभी से उमंग व उत्साह का माहौल है।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ अजीत कुमार (Dr. Ajit Kumar) ने बताया कि राज दीदी सत्संग में 1200 के लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में होगा। 200 सीटें आरक्षित है। इसके अलावा सभी लोगों को आने की अनुमति है उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) कराना होगा। इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। लगभग 800 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। गूगल लिंक के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

उन्होंने बताया कि राज दीदी के रूप में विख्यात श्रीमती राजेश्वरी मोदी (Rajeshwari Modi) के महाराष्ट्र सहित समूचे देश में लाखों फॉलोअर्स है ओर वे आपाधापी व दौडभाग भरी जिंदगी अस्त व्यस्त हो चली दिनचर्या और संतुलित करते हुए जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने हेतू मार्गदर्शन करती है। उनके द्वारा बताए गए आसान तरीकों पर अमल करते हुए आज तक कई लोगों ने अपने जीवन को आसान व सरल बनाने में सफलता प्राप्त की है। वह 30 वर्षों से सामाजिक सेवा में संलग्न हैं और इस सराहनीय सामाजिक सेवा के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस मिशन को प्राप्त करने के लिए दीदी के मार्गदर्शन से कई गतिविधियों का संचालन किया जाता हैं। ऐसे में उनका प्रत्यक्ष सानिध्य प्राप्त करने हेतु विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया है।

इस मिशन को प्राप्त करने के लिए दीदी के मार्गदर्शन से कई गतिविधियों का संचालन किया जाता हैं। जैसे नारायण रेकी हीलिग, एक्यूप्रेशर हीलिग और विभिन्न नारयण रेकी पाठ्यक्रम। नारायण रेकी सिखाने के लिए न्यूनतम फ़ीस दान के रूप में एकत्र की जाती है जिसका उपयोग ग़रीब बच्चों की पढ़ाई व उनकी पुस्तकों को प्रायोजित करने के लिए किया जाता है। साथ ही इस धनराशि को मुफ्त होम्योपैथिक क्लिनिक, कैट्रेक्ट की सर्जरी और कई अन्य सामाजिक सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है। साथ ही ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन 650 लोगों के भोजन वितरण की सेवा भी हो रही है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share